फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Life inspiration of Sardar Patel

सरदार पटेल का जीवन प्रेरणास्रोत

Tue, 01 Nov 2022 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Life inspiration of Sardar Patel
घोरावल। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के संयुक्त संयोजन में सरदार पटेल की जयंती पर जीआईसी परिसर में आयोजित दो दिवसीय जनजागरूकता अभियान एवं चित्र प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। प्रदर्शनी में सरदार पटेल के जीवन पर आधारित चित्र सजाए गए। इसके जरिए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को बताया गया।
विज्ञापन

समापन दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि एसडीएम श्याम प्रताप सिंह ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही स्वतंत्र भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका रही। आपका सामाजिक और आर्थिक स्तर अलग-अलग हो सकता है, लेकिन शिक्षा से यह गैरसमानता, समानता में बदल सकती है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जादू और कठपुतलियों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी डॉ. लालजी ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनिल यादव, डॉ रंजन चतुर्वेदी, राजेंद्र प्रसाद प्रजापति, मानबहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र, डॉ. परमेश्वर दयाल पुष्कर, अमरेशचंद्र, तिलकधारी सिंह, हदीस आलम, मुमताज अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed