फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Licenses of two Sonbhadra firms cancelled for selling 7.53 lakh vials of cough syrup on paper

Sonebhadra News: सोनभद्र की दो फर्म के लाइसेंस निरस्त, कागज पर बेचा था 7.53 लाख शीशी कफ सिरप

Wed, 24 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two Sonbhadra firms cancelled for selling 7.53 lakh vials of cough syrup on paper
सोनभद्र। रांची से सोनभद्र और सोनभद्र से भदोही के लिए कोडिन युक्त कफ सिरप की कागजों में आपूर्ति दिखाने वाली जिले की दोनों फर्म मां कृपा मेडिकल और शिविक्षा फार्मा के लाइसेंस मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। औषधि नियंत्रण विभाग और एसआईटी की छानबीन के बाद यह कार्रवाई की गई। सोमवार को दोनों फर्म के जरिये 50 करोड़ के अवैध लेन-देन के खुलासे के बाद हुई कार्रवाई तस्करों के लिए कड़ा संदेश मानी जा रही है। अवैध लेन-देन से कौन-कौन जुड़े हैं, इसकी जांच में एसआईटी जुटी है।
विज्ञापन

गत 29 नवंबर को जिले के औषधि निरीक्षक राजेश मौर्या ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मां कृपा मेडिकल और शिविक्षा फार्मा के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया कि दोनों फर्माें को शैली ट्रेडर्स से सात लाख 83 हजार सिरप की कागजी आपूर्ति दिखाई गई। कागज पर उसी दिन उस सिरप को भदोही के आयुष इंटरप्राइजेज, सनाया इंटरप्राइजेज और दिलीप मेडिकल को भेज दिया गया। इस आपूर्ति को सही दिखाने के लिए फर्मों के जरिये शैली ट्रेडर्स को 12 करोड़ भेजे जाने की भी बात सामने आई।
विज्ञापन

पिछले दिनों मां कृपा मेडिकल के मालिक सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई तो पता चला कि दोनों फर्मों के जरिए भदोही से शुभम के करीबी रवि ने 50 करोड़ का लेन-देन किया है। इस मामले में रवि के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कराकर जहां एसआईटी उसकी तलाश और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, औषधि नियंत्रण विभाग के नियमों-निर्देशों की अनेदखी कर फर्म संचालन और तथ्यों को छिपाकर ड्रग लाइसेंस हासिल करने के आरोप में जिले में पंजीकृत दोनों फर्म के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। बताया गया कि इसको लेकर औषधि नियंत्रण विभाग ने संचालकों से जवाब भी तलब किया गया था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।
--
सोनभद्र एसआईटी कफ सिरप तस्करी की जांच में जुटी हुई है। सोनभद्र में पंजीकृत कराई गई दोनों फर्म के जरिये 50 करोड़ का लेन-देन सामने आया है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई-छानबीन जारी है। - अभिषेक वर्मा, एसपी।

--
कागज में कफ सिरप की खरीद-आपूर्ति दिखाने वाली सोनभद्र की दोनों फर्म के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। उनके खिलाफ पहले प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। - मुकेश पालीवाल, असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed