फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Less than a day Coal stocks

एक दिन से भी कम कोयले का स्टाक

Thu, 15 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र Updated Thu, 15 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
राज्य सेक्टर की सबसे बड़ी परियोजना अनपरा में गुरुवार को कोयले का स्टाक घटाकर एक दिन से भी कम का हो गया। इसके चलते पांच सौ मेगावाट की अनपरा डी की पहली और 210 मेगावाट की अनपरा की पहली इकाई बंद रहने के बावजूद चालू इकाइयों से कम उत्पादन लेकर हालात संभाला गया। इसके चलते परियोजना का उत्पादन हजार मेगावाट के आसपास ही रहा। अनपरा सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने दोपहर बाद एनसीएल के सीएमडी तापस कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने धीरे-धीरे आपूर्ति बढ़वाने का आश्वासन दिया। कम कोयला आपूर्ति को लेकर एनसीएल सीएमडी ने अपने महाप्रबंधकों से भी वार्ता की।कामर्शियल लोड के हिसाब से 2130 मेगावाट और मौजूदा समय में स्थित सभी इकाइयों (बिना कामर्शियल लोड वाली अनपरा डी की दूसरी इकाई को मिलाकर) 2630 मेगावाट वाली अनपरा परियोजना को रोजाना 42 हजार टन कोयले की जरूरत है, लेकिन एनसीएल से जो रैक मिल रही है, वह पिछले डेढ़ माह से किसी भी दिन तीस हजार टन को पार कर नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


बुधवार को तो परियोजना को महज नौ हजार टन कोयला ही मिला। इसका परिणाम यह हुआ कि 42 हजार टन का स्टाक गुरुवार की शाम तक घटकर तीस हजार टन पर आ गया। सीजीएम त्रिभुवन तिवारी ने बताया कि उन्होंने एनसीएल सीएमडी से मुलाकात की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि रोजाना कोयला आपूर्ति बढ़वाकर स्थिति सुधारी जाएगी। कहा कि फिलहाल स्टाक तो एक दिन से भी कम का बचा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed