फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lekhpals of creamy circles were replaced in Obra

Sonebhadra News: ओबरा में मलाईदार सर्किलों के बदले गए लेखपाल

Mon, 27 Oct 2025 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lekhpals of creamy circles were replaced in Obra
सोनभद्र। लेखपालों की तबादला नीति का अनुपालन नहीं होने की अमर उजाला में प्रकाशित खबर का बड़ा असर सामने आया है। ओबरा में चार मलाईदार सर्किलों के लेखपाल बदल दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद अब लोगों की निगाहें सदर तहसील पर जमे लेखपालों पर टिक गईं हैं।
विज्ञापन

ओबरा तहसील के जुगैल क्षेत्र में तैनात धर्मेंद्र कुमार को कोन क्षेत्र में तबादले के साथ गायघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कोन सर्किल पर तैनात रहे बबलू को जुगैल सर्किल भेजा गया है।
विज्ञापन

बरहमोरी क्षेत्र में तैनात राजीव कुशवाहा को अगोरी खास में तैनाती के साथ चतरवार-घोरिया की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अगोरी खास में तैनात रहे रंजीत कुशवाहा को बरहमोरी का लेखपाल बनाया गया है। नरहरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताते चलें कि शासन के साथ ही मंडलायुक्त स्तर से तहसीलों में लंबे समय से जमे लेखपालों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानांतरण नीति 2025-26 का अनुपालन न किए जाने को लेकर नाराजगी भी जताई गई थी। इसके बाद दुद्धी में जहां 24 लेखपालों का तबादला सामने आया। वहीं निर्देश के बाद भी एक सर्किल पर वर्षों से तैनाती बने रहने को लेकर सवाल उठाए जाते रहे। वहीं दूसरी तरफ राॅबटर्सगंज तहसील में निर्देश से पूर्व किए गए तबादलों में दो लेखपालों का स्थानांतरण रद्द किए जाने का मामला भी चर्चा में रहा।

अमर उजाला की खबर के बाद सदर तहसील में पांच किमी की परिधि में तैनात लेखपालों की एक सूची भी तैयार किए जाने की बात सामने आई थी। बावजूद अभी यहां से किसी तबादले की जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed