फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Leave the Bharat Jodo Yatra and take out the journey of repentance, Rahul: Dayashankar

Sonbhadra: योगी सरकार में मंत्री बोले- भारत जोड़ो यात्रा छोड़ पश्चाताप यात्रा निकालें राहुल गांधी,

Sat, 07 Jan 2023 07:27 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क,सोनभद्र Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Jan 2023 07:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पश्चाताप यात्रा निकालने की सलाह दी है। कहा कि राहुल गांधी की यात्रा बस राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति है।

विज्ञापन
Leave the Bharat Jodo Yatra and take out the journey of repentance, Rahul: Dayashankar
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पश्चाताप यात्रा निकालने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता और उनके नेतृत्व में देश में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे समय में राहुल गांधी की यात्रा बस राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति है।

विज्ञापन


यूपी में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है, इसलिए राहुल गांधी केरल की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2025 तक यूपी रोडवेज की बेड़े में सात हजार नई बसों को शामिल करने का दावा किया। कहा कि हर जिले को बस सेवा से लखनऊ और दिल्ली से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन

12200 गांव में बसों का संचालन नहीं

शुक्रवार की शाम जिले में पहुंचे परिवहन मंत्री का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से वार्ता में दयाशंकर सिंह ने कहा कि राजधानी सेवा के तहत लखनऊ से दिल्ली तक बसों का संचालन होगा। अटल सेवा के तहत दो शहरों को जोड़ा जाएगा। यूपी में अभी करीब 12200 गांव ऐसे हैं, जहां बसों का संचालन नहीं होता। सभी गांवों को बस सेवा से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी व्यावसायिक बस, ट्रकों में जीपीएस लगेगा। सोनभद्र में एआरटीओ कार्यालय से फर्जी रिलिजिंग आर्डर जारी कर थानों में बंद ट्रकों को छुड़ाने के मामले में कार्रवाई के सवाल पर कहा कि मामले की अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होते ही दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। फर्जी नंबरों या बगैर नंबरों के परिवहन करने वाले ट्रकों के पकड़े जाने से संबंधितों के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

कोरोना से 22, सड़क हादसों में गई 23 हजार की जान

परिवहन मंत्री ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को सचेत करते हुए कहा कि सूबे में कोरोना से करीब 22 हजार लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक साल में ही सड़क हादसे में लगभग 23 हजार लोगों की जान चली गई। उन्होंने लोगों से बाइक चलाते वक्त और पीछे बैठने वालों से हेलमेट लगाकर चलने की अपील की।

मंत्री ने कहा कि सोनभद्र के मधुपुर के रहने वाले एक बालक द्वारा एक ऐसे हेलमेट का आविष्कार करने की बात सामने आई है कि नशे में होने पर बाइक र्स्टाट नहीं होगी। उस बालक से मिलूंगा। अगर बालक ने सही में इस तरह का हेलमेट बनाया है तो पूरे यूपी ही नहीं देश में सड़क हादसों में रोक लगाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed