फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Learn from the glorious past of the organization

संगठन के गौरवशाली अतीत से लें सीख

Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Learn from the glorious past of the organization
संगठन के गौरवशाली अतीत से लें सीख
विज्ञापन

- जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने मनाया 75वां स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ओबरा। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन उप्र द्वारा संगठन के स्थापना के ऐतिहासिक 75 वर्ष पूरे होने पर पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रदेश भर में हीरक जयंती मनाई गई। इस ऐतिहासिक 75वें वार्षिक महाधिवेशन को पूरे प्रदेश के कोने-कोने में जिलों एवं बिजली परियोजनाओं पर संकल्प दिवस के रूप में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इसी क्रम रविवार की देर शाम स्थानीय शाखा कार्यालय में शाखा ओबरा द्वारा संगठन के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर केक काटा गया। शाखा कार्यालय पर आमसभा हुई जिसमें संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने संगठन के गौरवशाली अतीत को याद कर खुशियां जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि संगठन के अतीत से सीख लेकर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत है। इं. पंकज राव और अभिषेक यादव ने संगठन के स्थापना से लेकर अब तक के 75 वर्ष के सफर को सदस्यों के सामने रखा। अध्यक्षता इं. कमलेश व संचालन इं. ओपी पाल ने किया। इस मौके पर इं. राम बचन कुशवाहा, इं. अजय सिंह, आनंद शंकर पांडेय, बालगोविंद, दिनेश यादव, विजय शकंर कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा, प्रिंस साह, लाल बहादुर मौर्या, वरुण, नीरज यादव, ब्रजेश यादव, मो. आरिफ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed