{"_id":"60968adf8ebc3e8d3a6eeb48","slug":"leakage-in-pipes-is-not-providing-water-in-settlements-sonbhadra-news-vns5884784157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप में लीकेज से नहीं हो रही बस्तियों में पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप में लीकेज से नहीं हो रही बस्तियों में पानी की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुली। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धोरपा गांव में कनहर और गोंइठा नदी के मुहाने पर स्थापित जल संयंत्र से आठ गांवों में होने वाली पानी की आपूर्ति इन दिनों चरमरा गई है। गांवों में बिछाई गई सीमेंट की पाइपलाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से अब महज दो ही गांवों तक पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। एक वर्ष पहले हुमेलदोहर और धोरपा गांव में नये पीवीसी पाइपलाइन बिछाकर सप्लाई तो शुरू हो गई, लेकिन ग्रामीणों ने बताया कि पाइप की गुणवत्ता बेहद खराब होने से इसमें बार-बार लीकेज हो जाता है।
लोगों ने कहा कि आधा दर्जन से अधिक जगहों पर लीकेज होने से बीस दिनों से पानी नल की टोटियों तक नहीं पहुंच रहा है। धोरपा गांव के वार्ड नंबर सात व आठ के रहवासियों ने कहा कि इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कहने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। धन्नू प्रसाद, सुगेन्द्र यादव, बब्बन यादव, नंदलाल, सुरेन्द्र यादव, मानदेव ने कहा कि टोले पर लगे सरकारी हैंडपंप जलस्तर काफी नीचे चले जाने से खुद हांफ रहे हैं। ऐसे में जल निगम द्वारा की जाने वाली पेयजल आपूर्ति रहवासियों के लिए वरदान स्वरूप है लेकिन विभागीय कर्मचारियों की घोर लापरवाही से उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। जल संयंत्र पर तैनात कर्मचारी विनोद गिरि ने बताया कि लीकेज की मरम्मत के लिए उपकरण सामग्री उपलब्ध नहीं है। उसने कहा कि पूर्व में पाइपलाइन के लीकेज आदि मरम्मत का मजदूरी भुगतान आज तक नहीं किया गया है। इस संबंध में जल निगम के अवर अभियंता विवेक ने कहा कि जिन टोलों में पाइपलाइन में लीकेज है उसे जल्दी ठीक कराया जाएगा।