{"_id":"5ba7c851867a557e9f67d030","slug":"launch-of-pradhan-mantri-jan-swasthya-yojana","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारतः आठ पात्रों को दिए कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारतः आठ पात्रों को दिए कार्ड
sonbhadra
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कार्ड वितरित करते सांसद छोटेलाल खरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी।
- फोटो : sonbhadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ रविवार को प्रभात तारा मैदान रांची (झारंखड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, जिले के आला अधिकारी और नेता भी मौजूद रहे। सीएमओ ने योजना के बारे में विधिवत जानकारी दी। आठ लाभार्थियों को कार्ड जारी कर जिले में भी योजना का शुभारंभ किया गया।
इस मौके पर सांसद छोटेलाल खरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, सीडीओ सुनील कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह आदि ने आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का सजीव प्रसारण देखा और विस्तृत रूप से जाना।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जो सपना है कि कोई भी गरीब व्यक्ति बीमार होने पर इलाज से वंचित न रहे। उस सपने को पीएम ने पूरा कर दिया है। कहा कि गरीब पैसे के अभाव में बेहतर चिकित्सा का लाभ नहीं ले पाते थे। लेकिन इस योजना के तहत सभी गरीब नि:शुल्क चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे। डीएम ने कहा कि प्रत्येक गरीब को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आठ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का पुसौली गांव निवासी फेकू, खरपत्त, श्यामादेवी, दसमती, कुबेर, फूलचंद्र, अमिरति गांव निवासी विनोद व पार्वती देवी को कार्ड जारी कर जिले में भी योजना का शुभारंभ किया गया। इस दौरान इं. रमेश पटेल, अनूप तिवारी, अजीत रावत आदि मौजूद रहे।