Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Launch of Gupt Kashi Darshan Yatra, pledge to conserve nature

Sonebhadra News: गुप्त काशी दर्शन यात्रा का शुभारंभ, प्रकृति संरक्षण का संकल्प

Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Launch of Gupt Kashi Darshan Yatra, pledge to conserve nature
गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण के लिए सप्त दिवसीय गुप्तकाशी दर्शन यात्रा का शुभारंभ सोमवार को त्रिवेणी संगम गोठानी से हुआ। यात्रा की शुरुआत रुद्राभिषेक, संत प्रवचन, पौधरोपण और जनजागरण कार्यक्रम के साथ हुई।
विज्ञापन

मुख्य यजमान रमेश सिंह समेत कई श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक में भाग लिया। इस अवसर पर जगतगुरु ब्रह्मदेवाचार्य, आर्य संत वरुण महाराज, स्वामी विजय नारायण, महामंडलेश्वर हेमलता सखी, गिरी महाराज और ध्यानानंद जी समेत कई संतों ने प्रकृति को धर्म का मूल बताया।
विज्ञापन

उन्होंने पंचतत्वों की रक्षा को जीवन का कर्तव्य बताया। ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने बताया कि यह यात्रा विगत 11 वर्षों से निकाली जा रही है, जो विभिन्न ग्रामों, तीर्थों और विद्यालयों से होती हुई बाबा विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक के साथ संपन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष 751 किमी की यात्रा में पांच संकल्प जल, वन, प्लास्टिक मुक्ति, जैव विविधता और जैविक जीवन को प्रमुखता दी गई है। श्रद्धालुओं ने पौधरोपण में भाग लिया और प्रकृति बचाओ, संस्कृति बचाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed