फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   53 fictitious names in fury, 150 cases registered against unknown

उपद्रव में 53 नामजद, 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 10 Nov 2018 11:31 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 10 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
53 fictitious names in fury, 150 cases registered against unknown
रेणुसागर सब स्टेशन में तोड़फोड़ के बाद का दृश्य। - फोटो : sonbhadra
अनपरा। रेणुसागर पावर डिवीजन के गेट पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरने में मजदूरों को खदेड़े जाने के बाद हुए उपद्रव के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात 53 नामजद और डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रेणुसागर पावर डिवीजन के प्रबंधक सुरक्षा रोहित देव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके पूर्व शुक्रवार की रात हिरासत में लिये गए 27 लोगों में से तीन लोगों को छोड़कर शेष 24 लोगों का चालान कर दिया गया था। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

 
समान कार्य का समान वेतन सहित 11 सूत्री मांगों के समर्थन में रेेेणुसागर पावर डिवीजन के संविदा श्रमिकों के आठ दिनों से चल रहे धरना प्रदर्शन को प्रशासन द्वारा बल पूर्वक हटाने को लेकर शुक्रवार की देर रात तक बवाल चलता रहा। पथराव कर रहे मजदूरों ने रात में कई जगहों पर तोड़फोड़ की। उन्होंने यूनिट हेड के आवास, सब स्टेशन व इंजीनियरिंग हास्टल पर तोडफोड़ किया। साथ ही पथराव भी किया। इससे स्थिति तनावपूर्व हो गयी थी। रात में डीएम अमित कुमार सिंह, एसपी किरीट राठोड भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परियोजना परिसर में चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात कर दी गयी, जिससे परिसर छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस ने रात्रि में नौ लोगों को हिरासत में लिया था। फिलहाल उनका चालान नहीं किया गया है। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम हिरासत में लिये गए 27 लोगों में से 24 लोगों का चालान कर दिया गया और तीन को छोड़ दिया गया। 

डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने परियोजना परिसर में फ्लैग मार्च किया। परियोजना आवासीय परिसर से सटे गरबंधा गांव के लोगों को आने-जाने के लिए खोले गये निकास द्वार को ईंट,बालू सीमेंट से बंद करा दिया गया। डीएम अमित कुमार ने बताया कि पूरे घटना क्रम की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी पाये जायेंगे, उन्हीं के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। निर्दोषों को किसी भी कीमत पर नहीं फंसाया जायेगा।


कंपनी में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उधर एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि उपद्रव के मामले में रेणुपावर डिवीजन के प्रबंधक सुरक्षा की तहरीर पर कुलदीप पाल समेत 53 लोगों के खिलाफ नामजद और सौ से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed