फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Land will be taken for airport in four villages

Sonebhadra News: चार गांवों में ली जाएगी एयरपोर्ट के लिए जमीन

Tue, 25 Apr 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Land will be taken for airport in four villages
म्योरपुर। स्थानीय हवाई अड्डे को भविष्य में 700 एकड़ में दिए जाने वाले विस्तार को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया की टीम ने सर्वे के बाद चार गांवों में जमीन का चिन्हांकन कर लिया है। जिसमें म्योरपुर बाजार को बचाते हुए म्योरपुर, हरहोरी, करकोरी और कुंडाडीह गांव में जमीन अधिग्रहित होगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के भूमि प्रबंधन इकाई के सीनियर मैनेजर जीबी बनारा व सर्वेयर अमित की अगुवाई में दो सदस्य टीम ने सर्वे करके भूमि का चिन्हांकन कर दिया है। अब दुद्धी तहसील प्रशासन द्वारा इन चार गांवों में जमीनों के गाटों का निर्धारण किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राजस्व विभाग द्वारा जमीन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और उसके बाद इन जमीनों में स्थित पेड़ों और अन्य चीजों का सर्वे किया जाएगा। राजस्वकर्मियों की ओर से अक्षांश और देशांतर को देखते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के तैयार किए गए भूमि अधिग्रहण के मानचित्र के तहत आने वाली भूमि के निर्धारण में लगे हुए हैं। ऐसे में बाजार बचने और पश्चिम दिशा में एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर म्योरपुर बाजार के लोगों में खासा उत्साह है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि सर्वे में जितनी जमीनों का अधिग्रहण होगा। उनका डाटा एकत्र किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व कर्मियों की टीम लगी हुई है। बताते चलें कि स्थानीय कस्बे और बाजार को बचाने को लेकर दुद्धी विधायक रामदुलार सिंह गोड़ की अगुवाई में बाजार के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed