फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   land

पंचवटी के लिए डीएम ने तलब किया जमीन का रिकार्ड

Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
land
सोनभद्र। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शासन के निर्देश के बावजूद अभी तक कई गांवों में पंचवटी के लिए स्थल का चयन न होने पर नाराजगी जाहिर किया गया है। उन्होंने सभी एसडीएम से जमीन की उपलब्धता के बारे में जानकारी तलब किया है। चेताया है कि जानकारी गलत मिली तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। योगी सरकार पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ग्रामीण इलाकों में पौधरोपण करा रही है। एक गांव एक बाग योजना के तहत ग्राम पंचायतों की जमीनों पर पंचवटी लगाई जा रही है, लेकिन जिले में पंचवटी का कार्य धीमी गति से चल रहा है। अभी तक राबट्र्सगंज, चतरा, नगवां, घोरावल, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्घी ब्लॉक के 637 ग्राम पंचायतों में से अधिकांश में पंचवटी केलिए जमीन का चयन नहीं हो सका है। वहीं चयनित ग्राम पंचायतों में पंचवटी योजना के तहत लगाने के लिए महज 20 हजार आम और साढ़े पांच हजार जामुन के पौधे आए हैं। जबकि पंचवटी के लिए 50 पेड़ आम, 100 पेड़ अमरूद, 25 पेड़ आंवला, 10-10 पेड़ कटहल और जामुन का पौधा लगाया जाना है। शासन के निर्देश के बावजूद जिन लेखपालों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पंचवटी के लिए जमीनों का चयन नहीं किया है उनके खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने मूड में है। मंगलवार को डीएम ने राबट्र्सगंज एसडीएम यमुना धर चौहान, घोरावल केउपजिलाधिकारी जैनेंद्र सिंह और दुद्घी एसडीएम सुशील यादव को लेखपालों से पंचवटी केलिए चिन्हित जमीनों से संबंधित रिपोर्ट लेकर अवगत कराने का निर्देश दिया है। अगर कोई लेखपाल यह रिपोर्ट देता है कि उसके क्षेत्र केगांवों मेें पंचवटी के लिए सरकारी जमीन नहीं है तो उसका सत्यापन कराया जाएगा। झूठी रिपोर्ट देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। डीएम केकड़ा रूख अख्तियार करने पर लेखपाल रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed