फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Land papers are not near, how to make houses

Sonebhadra News: जमीन के कागजात नहीं हैं पास, कैसे बने आवास

Wed, 02 Aug 2023 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Land papers are not near, how to make houses
अनपरा। अनपरा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन करने वाले साढ़े पांच सौ लोगों के आवेदन भूमि की रजिस्ट्री के कागजात न होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। लिहाजा झुग्गी-झाेपड़ी व कच्चे मकान में रह रहे इन परिवारों को पक्की छत मिलने की उम्मीद भी टूट गई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के गठन के बाद नगर में निवास करने वाले गरीबों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कराया गया था। जांच के बाद 900 लोग पात्र पाए गए थे। इसकी सूची बनाकर अनपरा नगर पंचायत ने जिले पर दी थी। उसके बाद जब लेखपाल से भूमि की स्थिति की जांच कराई गई तो 900 में से 552 लोगों के पास रजिस्ट्री भूमि नहीं थी। ज्यादातर लोगों ने सौ रुपये के स्टांप पर भूमि हासिल किया था। इस कारण उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया। लोगों का कहना है कि हम लोगों ने काश्तकारों से ली है। दो तीन पीढ़ियां गुजर गई, लेकिन भूमि की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अगर रजिस्ट्री होती तो हमें भी योजना का लाभ मिलता। रजिस्ट्री पर रोक तो सरकार ने ही लगाकर रखा है।
विज्ञापन

ये है मुख्य समस्या
नगर की करीब 80 फीसदी आबादी के पास रजिस्ट्री की भूमि नहीं है। कारण यह भूमि कागजों में परियोजनाओं के नाम दर्ज है। नियम के मुताबिक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रों के पास अपनी रजिस्ट्री भूमि होना अनिवार्य है, लेकिन नगर की ज्यादातर भूमि लंबे समय से परियोजनाओं के नाम ही चली आ रही है। काश्तकरों की जमीन पर परियोजनाओं का नाम तो चढ़ गया लेकिन आज तक उन्हें मुआवजा नहीं मिला। आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने जमीन बेच दिया, लेकिन रजिस्ट्री पर रोक लगे होने के कारण वर्तमान मे रह रहे लोगों के नाम रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

900 आवेदन आए थे, जिसमे 552 अपात्र पाए गए। शेष 348 पात्रों का आवेदन पास हो गया है। इन्हें पहली किश्त जारी हो गई है। लोग मकान बना रहे हैं। जैसे मकान आधा बन जाएगा अगली किश्त जारी हो जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्री भूमि होना अनिवार्य है। - अरबाज खान, जिला समन्वयक, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी।

नगर की ज्यादातर जमीन परियोजनाओं के नाम पर है, लेकिन मुआवजा ना देने के कारण अधिग्रहण नहीं किया गया है। रजिस्ट्री पर रोक होने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। लोग स्टांप पर ही खरीद बिक्री कर रहे हैं। सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी और नगर के पात्रों को आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। -विश्राम बैसवार, चेयरमैन अनपरा नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed