फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Land of 15 people ensured occupation in Umbha

उभ्भा में 15 लोगों का पट्टा जमीन पर सुनिश्चित हुआ कब्जा

Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Land of 15 people ensured occupation in Umbha
घोरावल। जमीन संबंधी विवाद को लेकर 11 आदिवासियों की हत्या के बाद सुर्खियों में आए उभ्भा गांव में आदिवासियों को शासन ने 800 बीघे कृषि भूमि पट्टा किया है। इस पर तमाम आदिवासियों को कब्जा नहीं मिल सका है। प्रशासन ने आदिवासियों का कब्जा सुनिश्चित करने के लिए पत्थरगड्डी का अभियान चलाया है। इसके तहत शुक्रवार को 15 लोगों के पट्टी की जमीन पर पत्थरगड्डी का कार्य कराया गया।
विज्ञापन

उभ्भा कांड की पहली बरसी पर किसी तरह के विवाद की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। कांग्रेस की ओर से गांव में बरसी की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था लेकिन प्रशासन की सख्ती की वजह से यह सभा नहीं हो सकी। प्रशासन ने पूरे गांव को छावनी के रूप में तब्दील करा दिया है। इसी बीच प्रशासन आदिवासियों को दिये गए कृषि भूमि पट्टे पर लगातार कब्जा दिलाने का कार्य करा रहा है। शुक्रवार को भी अपर जिलाधिकारी योगेेंद्र बहादुर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निगरानी में आदिवासियों को दी गई पट्टा की जमीन पर पत्थरगड्डी का कार्य कराया गया। एडीएम ने बताया कि आदिवासियों को 800 बीघे कृषि भूमि पट्टा का आवंटन किया गया था। शुक्रवार को 15 लोगों के जमीन में पत्थरगड्डी कर जमीन पर कब्जा सुनिश्चित किया गया। अभी 281 और लोगों की जमीन पर पत्थरगड्डी का कार्य कराया जाना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed