फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Land is being named in land records without holding holdings

बिना जोत कोड़ के जमीन को भू- अभिलेखों में नाम किया जा रहा दर्ज

Sun, 31 Jan 2021 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Land is being named in land records without holding holdings
दुद्धी। सपा का घेरा जन चौपाल रविवार को टेढ़ा गांव में लगा। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने कहा कि किसान चाहे देश के हों, चाहे इस जिले के भाजपा सरकार में किसानों की स्थिति पहले से बदतर हो चुकी है। उनका शोषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। गांव सर्वे में है। गांव से बड़े पैमाने में शिकायत मिल रही है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार सर्वे नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय का आदेश है कि जिन का कब्जा, जोत-कोड या घर-द्वार बनाकर जिस भूमि पर हैं, उन्हें ही भू-अभिलेख में नाम दर्ज कराना था लेकिन मिलीभगत से बिना जोत कोड व कब्जा के ही कुछ लोगों का नाम दर्ज किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि रहे विधानसभा अध्यक्ष सपा जुबेर आलम ने कहा कि कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि शोषण और लूट के खिलाफ आवाज उठाएं और उनके हक की लड़ाई लड़ें। सूर्यमणि यादव अध्यक्ष ब्लॉक दुद्धी ने बताया कि सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। अध्यक्षता यदुनाथ प्रसाद यादव ने की। संचालन हरिहर यादव महासचिव विधानसभा दुद्धी ने किया। यहां रमाशंकर गौड़, अली हुसैन सदर, गुलाब गौड़, सलीम अंसारी, ओम प्रकाश यादव, शिव शंकर यादव, महावीर भुइयां, हैदर अली, मुख्तार, मोती पटेल, गुलाब यादव, नसरुल्लाह, मनरूप गौड़, रामप्रसाद, उदय कुमार यादव, अवतार अंसारी, उमेश कुमार यादव, मनबोध सिंह, बबलू गौड़, रामचरण गौड़, राजमणि यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed