फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lanco crash killed two engineers

हादसे में लैंको के दो इंजीनियरों की मौत

Fri, 28 Oct 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला,सोनभद्र Updated Fri, 28 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lanco crash killed two engineers
हादसे में प्रधान के बेेटे की मौत, - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
थाना क्षेत्र के करहिया में अनपरा-रेणुकूट मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 11 बजे जाइलो-एसयूवी कार की टक्कर की चपेट में आकर बाइक सवार लैंको के दो इंजीनियरों की मौत हो गई। टक्कर में वाहनों के परखचे उड़ गए। देर तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। अनपरा-रेणुकूट के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर 24 घंटे में दो सड़क हादसों में सात की मौत हर किसी को गमगीन किए रही। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
घोरावल थाना क्षेत्र के केवली निवासी विपिन उपाध्याय (34) लैंको में सहायक प्रबंधक मैकेनिकल के पद पर कार्यरत थे। उनके पिता अमरेश उपाध्याय हिण्डाल्को रेणुपावर में कर्मचारी हैं। वहीं फिरोजबाद जिले के शिकोहाबाद थाना अंतर्गत नागलो बुद्ध निवासी अवनीश कुमार सिंह (35) लैंको में प्रबंधक मैकेनिकल के रूप में कार्यरत थे। उनके पिता सुल्तान सिंह भी हिण्डाल्को रेणुपावर के कर्मचारी हैँ। दोनों दोस्त थे और साथ ही पढ़ाई-लिखाई की थी। किसी काम से शुक्रवार की सुबह 11 बजे बाइक से रेणुकूट जा रहे थे। जैसे ही करहिया पहुंचे, ब्रेकर के पास ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार दो कारों में टक्कर हो गई और सड़क की साइड से जा रहे बाइक सवार विपिन, अवनीश की एक    कार की चपेट में आकर मौत हो गई। खबर पाकर घटनास्‍थल पर पहुंचे परिवारीजनों को रो-रोकर बुरा    हाल था।
विज्ञापन

लैंको-रेणुपावर में इस घटना को  लेकर शोक का माहौल बना रहा। घटनास्थल और थाने पर दोनों परियोजनाओं के अधिकारियों और  कर्मियों की भीड़ देर तक जमा रही। लैंको के सहायक महाप्रबंधक एचआर एसके द्विवेदी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed