फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakshmi - Ganesh installed

स्थापित किए गए लक्ष्मी-गणेश

Tue, 10 Nov 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 10 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
Lakshmi - Ganesh installed
दीपावली पर्व पर शांति और समृद्धि के लिए विधि विधान से जिले के कई स्थानों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्वानों ने यजमानों से देवी-देवताओं का पूजन अर्चन कराया। मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र गुंजायमान और भक्तिमय हो गया। लोगों में प्रसाद भी वितरित किया गया।

दीपावली पर्व के मद्देनजर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य पूजा पंडालों में मां लक्ष्मी, सरस्वती, भगवान गणेश समेत अन्य देवी, देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को धनतेरस पर राबर्ट्सगंज में रेलवे फाटक के पास पूजा समिति की ओर से भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कम्हारी गांव में भी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। इसी तरह अन्य शहर और गांवों में मां लक्ष्मी समेत अन्य देवी, देवताओं की प्रतिमाए स्थापित कर पूजन-अर्चन किया जा रहा है।

आचार्यों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ यजमानों ने पूजा पंडालों में प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा कराया है। मंगलवार को पूजा पंडालों में पूजन अर्चन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।


सुरक्षा के मद्देनजर पूजा-पांडालों के आसपास फोर्स भ्रमण कर रही है। बता दें कि मान्यता है कि दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी, सरस्वती और रिद्धी, सिद्धी के देवता गणेश की पूजन-अर्चन करने से साल भर तक शांति और समृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed