फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakhs of rupees without working

घेराबंदी कर पुलिस ने शातिर दो चारों को दबोचा

Sun, 21 Feb 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees without working
खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ के पास रविवार को घेराबंदी कर पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पुलिस ने पूर्व में एक मोबाइल की दुकान और सीडीपीओ कार्यालय से चोरी हुए सामानों को बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपियों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

रायपुर थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि जनवरी में बाल विकास परियोजना कार्यालय नगवां का ताला तोड़ कर चोर इन्वर्टर, सीपीयू समेत अन्य सामान उठा ले गए थे। वहीं खलियारी बाजार निवासी विमलेश जायसवाल के मोबाइल दुकान का दरवाजा तोङ़कर कई स्क्रीन टच मोबाइल चुरा ले गए थे। सीडीपीओ और पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। कुछ दिन पूर्व सर्विलांस के जरिए चोरी हुआ एक मोबाइल का लोकेशन सरईगढ़ गांव में मिला। उसी लोकेशन के आधार पर चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार कुछ संदिग्धों के यहां दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस से बचने के लिए रविवार को चोरी के दो आरोपी तेनुआ मोङ़ के पास बस पकङ़कर कहीं जाने की फिराक में खड़े थे। इसकी जानकारी मिलने पर फोर्स केे साथ एसआई शशीभूषण यादव और उपनिरीक्षक संजय सिंह वहां पहुुंच गए। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर सोनबरसा व खलियारी में छापामार कर चोरी के 11 मोबाइल समेत अन्य चोरी का सामान बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सरईगढ़ गांव निवासी सतीश जायसवाल व रितेश यादव का चालान कर दिया गया। कहा कि फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश की जा रही है। चोरों की निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख रुपये के चोरी के सामान बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed