फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakhs of rupees without working

बगैर काम कराय निकाल लिए लाखो रुपये

Sun, 21 Feb 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees without working
बभनी। विकास खंड बभनी के चौना ग्राम पंचायत में खेत समतलीकरण के नाम पर लाखों रुपये की हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर काम नहीं हुआ और फर्जी हाजिरी भरकर रुपये भी निकाल लिए गए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड बभनी के चौना गांव में मनरेगा के तहत खेत समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिसमें विभाग के कुछ कर्मचारियों ने बगैर काम कराए ही मस्टररोल पर फर्जी हाजिरी भरकर लाखों रुपये निकाल लिए। जब इसकी जानकारी लोगों को हुई तो लोगों ने उस कार्य का मस्टररोल भी निकलवा लिया। आरोप है कि भगवती, रामवृक्ष, पार्वती, सुरेन्द्र, विरेंद्र और श्रवण के खेत में समतलीकरण का कार्य कराया जाना था लेकिन उपरोक्त लाभार्थियों के खेत में काम नहीं कराया गया। बल्कि कागजों पर ही काम चल रहा है। ग्रामीण जयप्रकाश, दशरथ, सुभाष, रामवृक्ष ने बताया कि हम लोगों के खेतों में कोई काम नहीं हुआ। बावजूद इसके फर्जी मस्टररोल भर कर पैसा भी निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि स्थलीय जांच की जाएगी। वहीं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सीमा शर्मा ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है, यदि ऐसा हुआ है तो सत्यापन कराया जायेगा और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed