फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lakhs of pesticide stolen from shop in Sonbhadra

कीटनाशक दवा की दुकान से लाखों की चोरी

Sat, 15 May 2021 08:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of pesticide stolen from shop in Sonbhadra
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के भरुहा माइनर स्थित एक बीज भंडार व कीटनाशक की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर मुआयना किया। दुकानदार ने मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भरुहा माइनर के समीप अवधेश यादव पुत्र स्वर्गीयराम अवध यादव निवासी चाड़ी अपने मकान में कीटनाशक व बीज की दुकान ख्रोले है।प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की शाम करीब सात बजे अवधेश दुकान बंद करके घर चले गए। शनिवार की सुबह 9 बजे वह दुकान खोलने गए तो देखा दुकान के ऊपर का सीमेंट का सीट टूटा है और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा है। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे लगभग दो लाख रुपए के मिर्च, तरबूज, टमाटर समेत अन्य फसलों का बीज समेत अन्य सामान गायब है। उन्होंने बताया कि दुकान से कुल लगभग साढ़े चार लाख रुपये की समान चोरी हुआ है। दुकान के सामने गाड़ी के चक्कों के निशान से पता चलता है कि चोर चार पहिया वाहन से आए थे और ऊपर सीट तोड़ कर के दुकान में घुसकर सामान गाड़ी में रख कर चले गए । भुक्त भोगी ने बताया कि अपने घर की सारी पूजी लगाकर मिर्च समेत अन्य फसलों का बीज मंगाया था। उधर घटना की जानकारी होने पर एसआई विनोद कुमार यादव व शेष नाथ यादव ने मौका मुआयना किया। एसआई ने बताया कि अज्ञात चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed