फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Lack of public facilities in the expansion area of the city

नगर के विस्तारीकरण क्षेत्र में जनसुविधाओं का अभाव

Tue, 15 Jun 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Lack of public facilities in the expansion area of the city
अपना दल एस युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पटेल दयालु के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ओबरा नगर पंचायत के विस्तारीकरण क्षेत्र में जनसुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली उत्पादन होता है और ओबरा के आसपास के लोग प्रदूषण झेल रहे हैं। इसलिए ओबरा नगर पंचायत के आसपास के 10 किलोमीटर के क्षेत्रों में बिजली 24 घंटे होनी चाहिए। पीने के लिए शुद्ध पानी के लिए कम से कम 20 आरो प्लांट की स्थापना की जाए। ताकि आम आदमी आरो का पानी पी सके। नगर पंचायत ओबरा के विस्तारित क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई हो और ओबरा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी के नाम से दिए पत्रों का संज्ञान लेकर रोड नाली खड़ंजा पर कार्रवाई तत्काल हो। ताकि आम आदमी राहत की सांस लें। ज्ञापन देने वालों में कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed