फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Laborers become unemployed due to pandemic, stopped work due to non-payment

कोरोना वायरस के महामारी से मजदूर हुए बेरोजगार, भुगतान न होने से मजदूरों ने भी काम किया बंद

Wed, 19 May 2021 10:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Laborers become unemployed due to pandemic, stopped work due to non-payment
सलखन। सदर विकास खंड क्षेत्र में कोरोना महामारी से आम जनमानस परेशान हैं। ग्रामीणों अंचलों के गरीब, मजदूर आज के परिवेश में रोजगार को लेकर परेशान हैं। गांवों में कहीं-कहीं मनरेगा कार्य तो शुरू कर दिया गया है लेकिन समय से भुगतान न मिलने से मजदूरों ने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के सलखन गांव में तालाब साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इसी तरह मारकुंडी ग्राम पंचायत में कोई मनरेगा के तहत कार्य नहीं चल रहा है। कुरुहुल ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य तो चल रहा है लेकिन भुगतान न होने के कारण मजदूरों ने कार्य बंद कर दिया है। बघनारी में भी भुगतान न मिलने के कारण कार्य बंद रखा है। इस महामारी में बेलकप ग्राम पंचायत के सभी मजदूरों ने कार्य बंद कर दिया है। इसी तरह मारकुंडी, रेड़िया, बेलछ, रुदौली इत्यादि ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत कार्य इस महामारी में बंद हैं। कार्य बंद होने से मजदूरों में असंतोष है। मजदूरों ने पुराने कार्यों के भुगतान की मांग की है। इस संबंध ग्राम विकास अधिकारी धनश्याम प्रसाद ने बताया कि कुछ ग्राम पंचायतों में कार्य चल रहा है, लेकिन मजदूरों का भुगतान न होने पर काम करना बंद कर दिया है। मजदूरों के अभाव में भी कुछ जगह कार्य बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed