{"_id":"6186ca681778163fbe39fdc9","slug":"kushwaha-society-will-move-forward-only-after-getting-organized-sonbhadra-news-vns621222963","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठित होकर ही आगे बढ़ेगा कुशवाहा समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठित होकर ही आगे बढ़ेगा कुशवाहा समाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित कुशवाहा भवन पर शनिवार को दीपदान उत्सव और अभिनंदन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समाज की एकजुटता और राजनीतिक-सामाजिक उत्थान पर जोर देते हुए स्वजातीय लोगों से एकजुटता की अपील की गई।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा ही सबसे प्रभावी हथियार है। अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाएं कि देश व समाज का नाम रोशन करें। संरक्षक सदस्य उदयनाथ कुशवाहा ने कहा कि जब तक हम एकजुट नहीं होंगे, हमारा समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए हमें एकजुट होना होगा। पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हमें संगठित होकर राष्ट्र के विकास में सहायक बनना है। विधायक डॉ. अनिल मौर्य ने कहा कि राष्ट्र हित में चिंतन करने की जरुरत है। जो जहां है, जैसे भी है, वहीं से राष्ट्र के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करे। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि दीप पर्व पर हमें आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने का संकल्प लेना है।
कार्यक्रम में इंजीनियरिंग और मेडिकल में स्थान पाने वाले छात्र अभिनव मौर्य, शिवानंद सिंह को मौर्य अनमोल रत्न व तक्षशिला स्मृति चिह्न से नवाजा गया। समाज में उत्कृष्ट सेवा देने वालों में छोटेलाल कुशवाहा, उदयलाल कुशवाहा, पुरुषोत्तम सिंह, देवप्रकाश मौर्य, लायंस अध्यक्ष किशोरी सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सिंह, डॉ. जयेश मौर्य को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रामगोविंद कुशवाहा, राजा राम सिंह, रामनिवास कुशवाहा, बालेश्वर सिंह, रणजीत सिंह, झूरीलाल कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, डॉ संजय कुमार सिंह, रविकांत कुशवाहा, डॉ दिनेश कुमार सिंह, शशिकांत वर्मा, मनोज मौर्य, रामचंद्र मौर्य, सुमंत मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ ओम प्रकाश मौर्य ने किया।---