फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kshatriya Mahasabha chants against Maharashtra government

महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ क्षत्रिय महासभा ने भरी हुंकार

Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha chants against Maharashtra government
अनपरा। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा ने रविवार को अनपरा थाने में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोतवाल विजय प्रताप सिंह को सौंपा। इससे पहले महासभा के लोगों ने अन्याय के खिलाफ आवाज को दबाने का प्रयास करने वाली महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष और बिहार प्रांत के प्रभारी शेषनाथ सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार जिस प्रकार अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर पर्दा डालने व सच बोलने पर कंगना राणौत के खिलाफ पूर्वाग्रह होकर कार्य कर रही है उससे यह साबित होता है कि महाराष्ट्र सरकार अपनी दादागिरी दिखा रही है। इसे राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा बर्दाश्त नहीं करेगी। महाराष्ट्र सरकार के कृत्यों से क्षत्रिय महासभा दुखी व क्रोधित हैं। यह कैसी सरकार है जहां सच बोलने पर उसके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है। कहा कि क्षत्रिय समाज के त्याग, तपस्या और बलिदान सहित राष्ट्रभक्ति व समाज की रक्षा के असंख्य उदाहरण हैं। मराठा क्षत्रिय शिवा जी की धरती पर शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे के पुत्र व मुख्यमंत्री महाराष्ट्र के शासनकाल में अंग्रेजों से भी अधिक अत्याचार पत्रकारों, कलाकारों व स्थानीय नागरिकों पर कर रहे हैं जिसे सहन नहीं किया जा सकता है। कहा कि इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षत्रिय महासभा का हर नागरिक महाराष्ट्र सरकार के अन्याय एवं दमन के खिलाफ लोकतांत्रिक ढंग से आंदोलन के लिए बाध्य होगा। क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंप अपनी मंशा को जाहिर किया। इस अवसर पर मधुसूदन सिंह, आरएन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, सतीश सिंह, कुंदन सिंह, रणधीर सिंह, अजीत सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णा सिंह, मनोज सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सुरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed