फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kovid vaccine festival started in NCL

एनसीएल में कोविड वैक्सीन उत्सव शुरू

Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kovid vaccine festival started in NCL
एनसीएल में कोविड वैक्सीन का टीकाकरण कराते सीएमडी पीके सिन्हा। - फोटो : SONBHADRA
शक्तिनगर। भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में प्रधानमंत्री के आह्वान पर मुख्यालय स्थित अधिकारी मनोरंजन गृह में मंगलवार को एक वृहद् ‘कोविड वैक्सीन उत्सव’ का शुभारंभ हुआ। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। कोविड के खिलाफ कंपनी के प्रयासों को तेजी देते हुए एवं टीकाकरण के लिए अन्य को प्रेरित करने के आलोक में सीएमडी एनसीएल प्रभात कुमार सिन्हा एवं एनसीएल की प्रथम महिला संगीता सिन्हा ने पहली वैक्सीन लगवाकर इस वृहद टीकाकरण अभियान की शुरुआत किया। इस अवसर पर एनसीएल सीएमडी प्रभात कुमार सिन्हा ने सभी से टीका लगवाने की अपील की। वहीं, सिंगरौली में डीएम राजीव रंजन मीना एवं सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने एनसीएल में आयोजित वृहद् कोविड वैक्सीन उत्सव का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री मीना ने टीका -उत्सव के दृष्टिगत आयोजित किए गए इस वृहद टीकाकरण अभियान के लिए एनसीएल प्रबंधन की सराहना की और साथ ही लोगों से सामाजिक दूरी, मास्क के प्रयोग सहित सभी कोविड प्रोटोकाल के पूर्ण-पालन का आग्रह किया। एनसीएल द्वारा आयोजित इस ‘कोविड वैक्सीन उत्सव’ में प्रतिदिन लगभग 1000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार तक एनसीएल के विभिन्न केंद्रों पर 7200 से अधिक व्यक्तियों को टीका लगाया जा चुका है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed