फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kotedar's body found near the railway track, there were injury marks on the head

Sonebhadra News: रेलवे ट्रैक के पास मिला कोटेदार का शव, सिर पर थे चोट के निशान

Wed, 06 Nov 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Kotedar's body found near the railway track, there were injury marks on the head
शक्तिनगर थाने के खड़िया गांव के कोटेदार का शव सोमवार की रात रेलवे लाइन के किनारे क्षत-विक्षत हाल में मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान थे। मोबाइल भी गायब मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। खड़िया गांव के प्रधान विजय गुप्ता के भाई रामजतन (58) गांव में कोटे की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन

रोज की तरह वह रेलवे ट्रैक के दूसरे तरफ मौजूद अपने खेत पर गए थे। देर रात तक नहीं लौटे और उनका मोबाइल भी बंद था। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की।
उनका पुत्र उन्हें खोजते हुए खेत की तरफ गया। रास्ते में रामजतन की बाइक रेलवे लाइन के करीब खड़ी दिखी, लेकिन वह मौजूद नहीं दिखे। बेटे ने बताया कि खेत से लौटते वक्त उसने पिता को जमीन पर गिरा हुआ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके सिर से खून निकल रहा था। उनकी मोबाइल मौके पर नहीं मिली। सूचना पर परिजनों के साथ गांव और बाजार के लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
अस्पताल में डाॅक्टरों ने रामजतन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर रात में ही एएसपी कालू सिंह, सीओ पिपरी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed