फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kotedaras asked for 20 thousand rupees honorarium and 200 rupees commission

Sonebhadra News: कोटेदाराें ने मांगा 20 हजार रुपये मानदेय और 200 रुपये कमीशन

Wed, 06 Nov 2024 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Kotedaras asked for 20 thousand rupees honorarium and 200 rupees commission
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर संगठन के बैनर तले मंगलवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के कोटेदारों ने लाभांश बढ़ाने व मानदेय की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। मांगे पूरी न होने पर चार दिसंबर को लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अन्य प्रदेशों में 200 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन दिया जाता है, जबकि यूपी में मात्र 90 रुपया ही कमीशन मिलता है।
विज्ञापन

गुजरात में कोटेदार 20 हजार मानदेय भी पा रहे हैं। यूपी में भी यह व्यवस्था लागू की जाय। बताया कि कोटेदार गांव में आयुष्मान कार्ड, यूनिट की फीडिंग व केवाईसी सहित अन्य कार्य निशुल्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से कोविड काल से ही खाद्यान्न का वितरण निशुल्क कराया जा रहा है। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा निर्देशों में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ खाद्यान्न वितरण कर रहे हैं।

इस दौरान सुरेंद्र सिंह, काशीनाथ, अशोक कुमार, विनोद यादव,विजय गुप्ता रामलाल विश्वकर्मा, रामबली, संतलाल, मनोज गुप्ता, रमाशंकर, पुष्पराज सुरेश उर्फ बाबा आदि कोटेदार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed