{"_id":"5ef785b78ebc3e42db6b062a","slug":"kotdars-presented-problems-in-front-of-dso-sonbhadra-news-vns53246816","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने डीएसओ के सामने रखीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने डीएसओ के सामने रखीं समस्याएं
विज्ञापन
रेणुकूट। म्योरपुर, दुद्धी व बभनी ब्लॉक के उचित दर विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के कई कोटेदार शामिल हुए। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी डा.राकेश तिवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्ड धारकों को कोविड-19 के दौरान सही तरीके से खाद्यान्न वितरित किए जाने पर संतोष जताया।
बैठक में शामिल उचित दर विक्रेताओं ने डोर स्टेप डिलेवरी के संबंध जिला पूर्ति अधिकारी से बात की। कोटेदारों की बातों को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने विपणन विभाग को तुरंत आवश्यक कदम उठाते हुए डोर स्टेप डिलेवरी प्रारंभ कराने को कहा। उन्होंने इस संबंध में शासन को पत्र लिखने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कोटेदारों को राशन का उठान करते समय लगी धनराशि का जल्द भुगतान दिलाने का भरोसा दिलाया। विक्रेताओं ने ई पास मशीन के संचालन में आ रही दिक्कतों से भी जिला पूर्ति को अवगत कराया। कोटेदारों ने बताया कि वाईफाई के बिना मशीन न चलने की वजह से कार्ड धारकों को राशन वितरण में परेशानी हो रही है। जिलापूर्ति अधिकारी ने विक्रेताओं यह आश्वासन भी दिया कि समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचा कर समाधान के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। इस दौरान अजय राय, अखिलेश यादव, अरुण प्रसाद, आदित्य यदुवंशी, नागेंद्र देव पांडेय सहित अन्य कोटेदार मौजूद रहे।