फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kotdar has been digested by the poor, will file a case

गरीबों का निवाला हजम कर गया कोटेदार, दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 06 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Kotdar has been digested by the poor, will file a case
सोनभद्र। कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहे गरीबों को उबारने के लिए प्रशासनिक मशीनरी दिन-रात मेहनत कर रही है। कोटे की दुकानों पर अनाज का वितरण कराया जा रहा है, ताकि कोई भूखा न रहे। वहीं घोरावल ब्लॉक के करीबराव का कोटेदार गरीबों को दिए जाने वाले 12 क्विंटल चावल और 17 क्विंटल गेहूं हजम कर गया। सोमवार को घोरावल एसडीएम प्रकाश चंद्र वितरण प्रणाली की दुकान की जांच करने पहुंचे तो मामला सामने आया। एसडीएम ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए लॉकडाउन घोषित किया गया है। सोमवार को सुबह दस बजे घोरावल एसडीएम क्षेत्र में लाक डाउन एवं वितरण प्रणाली की दुकानों पर कार्डधारकों को वितरित किए जा रहे अनाज का जायजा लेने के लिए निकले। एसडीएम ने करीबराव में कोटे की दुकान का निरीक्षण करने के साथ ही वहां मौजूद लोगों से राशन वितरण के बारे में पूछताछ की। इस दौरान कई लोगों ने एसडीएम को बताया कि उन्हें मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी कर दी गई है। इसकी गहराई से जांच करने पर सच्चाई खुलकर सामने आ जाएगी। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए स्टाक और वितरण रजिस्टर की जांच की तो काफी हद तक शिकायत सही मिली। इस संबंध में उपजिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि करीबराव के कोटेदार ने गरीबों को दिए जाने वाले करीब 12 क्विंटल चावल और 17 क्विंटल गेहूं की कालाबाजारी की है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। कहा कि आपूर्ति विभाग से जुड़े लोगों को आरोपी कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed