{"_id":"5fd610e68ebc3e3e83101ce3","slug":"kohara-shuru-hone-se-pahale-laiton-kee-karaee-jaegee-marammat-sonbhadra-news-vns563144121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरा शुरु होने से पहले लाइटों की कराई जाएगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरा शुरु होने से पहले लाइटों की कराई जाएगी मरम्मत
विज्ञापन
सोनभद्र। कड़ाके की ठंड में कोहरे के चलते चालकों को कम दिखाई देता है। इस वजह से सड़क हादसे बढ़ जाते है। इस पर रोक लगाने के लिए डीएम एस. राजलिंगम नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के ईओ को कोहरा शुरू होने से पहले खराब स्ट्रीट लाइटों की ठीक कराने, जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लगवाने का निर्देश दिया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता व अधिशासी अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत भी कराने का आदेश जारी किया गया है। एडीएम ने संबंधितों को पत्र भेज दिया है।
जिले में 20 दिसंबर से 31 जनवरी में सबसे अधिक धुंध एवं कोहरा पड़ने की संभावना रहती है। ठंड एवं घने कोहरे होने के कारण राबर्ट्सगंज, उरमौरा, लोढ़ी, डाला, चोपन, मारकुंडी, सुकृत, हाथीनाला, अनपरा, शक्तिनगर, ओबरा, घोरावल, बेलखुरी, बग्घानाला, हिंदुआरी, कलक्ट्रेट मोड़, चुर्क तिराहा, करमा, बिल्ली-बारी, करमा, पटवध, तेलगुड़वा समेत अन्य इलाकों में सड़क हादसे होने की संभावनाएं बढ़ जाती है।
सर्वाधिक हादसे रात में कोहरे के चलते सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखाई देने से होता है। अंधेरा होने से सड़कों पर जगह-जगह बने गड्डों में बाइक, साइकिल सवार गिर कर हादसे के शिकार हो जाते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सड़कों पर दुर्घटनाओं को दावत दे रहे गड्ढों को दुरूस्त कराने, शहरों एवं आसपास क्षेत्रों में रोशनी का प्रबंध कराने का निर्णय लिया है। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, नगर पालिका राबर्ट्सगंज एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कोहरा शुरू होने से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने का फरमान जारी किया है। इसके अलावा अधिशासी अधिकारियों को खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने एवं जहां आवश्यकता हो वहां पर स्ट्रीट लगवाने का निर्देश दिया है। साथ ही डिवाइडर की मरम्मत कराकर उसका रंगरोगन, विभिन्न प्रकार की सतह का अंकन, गतिरोध आदि पर पेंटिंग करने को कहा गया है।
विज्ञापन
--------------------
वर्जन
कोहरे के चलते हादसा न हो, इसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन, नगर पालिका राबर्ट्सगंज, नगर पंचायत घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, पिपरी और दुद्वी के ईओ को अपने-अपने क्षेत्र के सड़कों पर बने गड्ढों को ठीक कराने का निर्देश दिया गया है। अधिशासी अधिकारियों को खराब स्ट्रीट को सही कराते हुए जरूरत के अनुसार लगवाने के लिए भी कहा गया है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
योगेंद्र बहादुर सिंह
अपर जिलाधिकारी