फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kitchen gardens could not be developed in 1597 council schools

Sonebhadra News: 1597 परिषदीय स्कूलों में नहीं विकसित हो सके किचन गार्डन

Sun, 29 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens could not be developed in 1597 council schools
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मिड डे मील (एमडीएम) में ताजी और पौष्टिक सब्जियां देने के लिए शासन ने किचन गार्डन योजना संचालित की है। योजना के शुरू होने के चार साल बाद भी 1597 स्कूलों में पोषण वाटिका (किचन गार्डन) स्थापित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में किचन गार्डन स्थापित हुआ भी था वह सूख चुका है या एक बार बनने के बाद उसकी देख-रेख नहीं हो सकी है। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2061 विद्यालय संचालित हैं। इनमें दो लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021-22, 2022-23 और 2023-24 में करीब 464 स्कूलों को ही किचन गार्डन के लिए बजट मिला। सत्र 2024-25 में किसी भी विद्यालय को बजट नहीं मिला। जिससे इन स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील में शुद्ध और ताजी सब्जी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए किचन गार्डन बनाने की योजना तैयार की गई थी। किचन गार्डन बनाने के लिए एक स्कूल के लिए पांच हजार रुपये का बजट निर्धारित किया था, लेकिन शासन स्तर से अधिकतर स्कूलों को बजट नहीं मिल सका है।


यहां नहीं बने किचन गार्डन
ब्लॉक: संख्या
चतरा: 80
नगवां: 103
राबर्ट्सगंज: 214
घोरावल: 172
दुद्धी: 174
बभनी: 100
चोपन: 258
म्योरपुर: 260
करमा: 100
कोन: 136

जिले में बड़ी संख्या में स्कूलों मे किचन गार्डन स्थापित है। जहां मौसमी सब्जियां उगाई जाती हैं। गर्मी की छुट्टी में देखरेख के अभाव में जहां सूख गई हों, वहां दोबारा स्कूलों में सब्जियां उगाने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया जाएगा।
-मुकुल आनंद पांडेय, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed