फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kishun was put to death due to alcohol intoxication

शराब के नशे में किशुन को उतारा था मौत के घाट

Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kishun was put to death due to alcohol intoxication
थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव निवासी किशुन चेरो की हत्या में शामिल सगे भाइयों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों भाइयों ने आशनाई के चक्कर में हत्या की बात बताई। वारदात के दौरान दोनों ने किशुन के साथ बैठकर शराब भी पी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को कोन थाना क्षेत्र के रानीडीह गांव निवासी किशुन चेरो लापता हो गया। घरवालों ने काफी खोजबीन की लेकिन किशुन का पता नहीं चला। इसके बाद 31 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस दौरान पुलिस को पता चला कि किशुन की हत्या उसके गांव के सगे दो भाइयों ने की है। पुलिस ने रानीडीह गांव निवासी विजय चेरो और उदय चेरो के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार की शाम प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने गुप्तधाम मंदिर रानीडीह के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपियों ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस को बताया कि किशुन चेरो प्रतिदिन आरोपियों के घर में ही बैठ कर शराब पीता था। 26 जनवरी की रात में वह दोनों लोग किशुन के साथ घर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किशुन ने एक महिला पर छींटाकशी करते हुए उससे अपने संबंध का जिक्र करने लगा। इससे आक्रोशित होकर दोनों ने मिल कर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को छिपा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed