फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kisaan hue laamaband

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने भरी हूंकार

Sun, 29 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
kisaan hue laamaband
सोनभद्र। किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष फूलचंद सिंह के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों का प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को मांगपत्र सौंपा। चेताया कि मांगों को नजरदांज किया गया तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष फूलचंद सिंह पटेल ने कहा कि किसानों का धान तैयार होते ही बाजार में रेट कम हो गया है। खुले बाजार में 12 रुपये प्रति किलो से कम पर धान बिक रहा है। क्रय केंद्रों पर लंबी लाइन लगी है, तौल मशीनों के होने से धीमी गति से खरीद हो रही है। कहा कि सभी क्रय केंद्रों पर कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। एक तौल मशीन से बड़े किसानों की और दो कांटे लगाकर 100 कुंतल से कम वाले किसानों को नियमित रुप से तौल कराया जाए। आरोप लगाया कि किसान जब केंद्रों पर धान बेचने जाते हैं तब उसको काफी जलालत झेलनी पड़ती है ।मजबूरी किसानों को कम दामों पर बाजारों में धान विक्रय करना पड़ रहा है। चंद्रभूषण पांडेय ने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन के मंशानुसार सभी केंद्रों पर किसानों का धान क्रय करते हुए भुगतान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी। प्रतिनिधि मंडल में रामजी सिंह मौर्य, चंद्र प्रकाश सिंह, राकेश कुमार, सुरेश प्रकाश, हीरालाल, विवेक पांडेय, प्रदीप कुमार, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed