{"_id":"582f2c224f1c1b5536901336","slug":"killed-in-the-accident-on-the-road-an-hour-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मौत पर घंटेभर मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मौत पर घंटेभर मार्ग जाम
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो सिंगरौली। बैढ़न कोतवाली के निगाही मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर हाइवा की चपेट में आने से साइकल सवार शिवनारायण सिंह (70) की मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने जयंत-बैढ़न मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। बैढ़न कोतवाली के घरौली कला गांव के रहवासी शिवनाराण सिंह (50) किसी काम से सुबह बाजार गए थे। बाजार का काम समेटने के बाद वह साइकिल से घर लौट रहे थे। निगाही मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे हाइवा ने साइकिल में टक्कर मार दिया। शिवनाराण गिर पड़े और डंपर का पिछला चक्का उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। हाइवा चालक फरार हो गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आए दिन हो रहे हादसे पर रोक व मृतक परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जयंत बैढ़न मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना के बाद पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। बैढ़न के नगर निरीक्षक एपी गोस्वामी ने नियमानुसार मुआवजा दिलाने के साथ तेज गति वाहनों पर नियंत्रण का आश्वासन दिया तब जाकर घंटे भर बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन