फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kiakarmchari sharp movement against Chief Engineer .

मुख्य अभियंता के खिलाफ आंदोलन तेज किया

Fri, 03 Jul 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 03 Jul 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Kiakarmchari sharp movement against Chief Engineer .
लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता (वाराणसी मंडल) के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया है। दूसरे दिन शुक्रवार को भी सीई के आदेश के विरोध में डिप्लोमा इंजीनियर संघ के बैनर तले इंजीनियरों और कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दफ्तर के बाहर धरना-प्रर्दशन किया।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि मुख्य अभियंता के आदेश वापस लेने पर ही कामकाज शुरू होगा। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले के आठों ब्लाक है।

गत वर्ष मुख्य अभियंता वाराणसी क्षेत्र लोक निर्माण विभाग वाराणसी द्वारा प्रांतीय खंड को राबर्ट्सगंज, घोरावल तथा चोपन विकास खंड का बीएस रोड के पश्चिम का हिस्सा, निर्माण खंड को म्योरपुर, बभनी, दुद्धी एवं निर्माण खंड दो को नगवां, चतरा और चोपन ब्लाक के बीएस रोड के पूर्व का हिस्सा आवंटित किया गया है।
विज्ञापन


कहा कि कुछ दिन पूर्व अन्यायपूर्ण तरीके से मुख्य अभियंता ने प्रांतीय खंड के चोपन ब्लाक के बीएस पश्चिम का हिस्सा निर्माण खंड को दिए जाने का आदेश दे दिया। इससे प्रांतीय खंड के कर्मचारी नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे डिप्लोमा इंजीनियर संघ के जिलाध्यक्ष इ. ओपी सिंह ने कहा कि शनिवार की सांय तक संतोषजनक परिणाम नहीं मिला तो कार्य बहिष्कार कार्यक्रम का आयोजन स्थल अधीक्षण अभियंता सोनभद्र वृत्त लोक निर्माण विभाग कार्यालय पर होगा।

इस मौके  पर इं. अमरचंद्र गुप्ता, इं. मनीष चौबे, इं.  सुनील श्रीवास्तव, रामकृत सिंह यादव, सुरेंद्र नाथ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed