फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khurshida and Manisha received state level awards

खुर्शीदा व मनीषा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

Fri, 29 Jan 2021 07:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:29 PM IST
विज्ञापन
Khurshida and Manisha received state level awards
दुद्धी। उत्तर प्रदेश में रेशम उत्पादन का कार्य कई जिलों में किया जा रहा है। इनमें शहतूती रेशम 44 जनपद, टसर रेशम 13 जनपद और एरी रेशम का आठ जनपदों में उत्पादन किया जा रहा है। रेशम के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से भी लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को लखनऊ में शुरू हुई पांच दिवसीय सिल्क एक्सपो में पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेशम उत्पादकता पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

टसर धागाकरण में सर्वश्रेष्ठ चयनित दुद्धी नगर पंचायत के कलकली बहरा निवासी खुर्शीदा बेगम पत्नी सोहराब खान को राज्य स्तरीय पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं बभनी की मनीषा देवी पत्नी रामानंद को टसर कोया उत्पादन में राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया। स्टेट लेवल के पुरस्कार से नवाजे जाने पर शुभचिंतकों ने खुर्शीदा बेगम और मनीषा देवी को शुभकामना देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है। सहायक निदेशक रेशम सोनभद्र रणवीर सिंह व सहायक रेशम विकास अधिकारी नागेंद्र राम ने संयुक्त रूप यह जानकारी दी है। उन्होंने इस सफलता पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed