फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khatu Shyam Jagran happened in Ramlila Maidan

रामलीला मैदान में हुआ खाटू श्याम जागरण

Fri, 31 Dec 2021 06:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Jagran happened in Ramlila Maidan
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में खाटू श्याम जागरण में भजन प्रस्तुत करती गायिका। - फोटो : SONBHADRA
नगर स्थित रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार की देर शाम खाटू श्याम जागरण का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। देर रात तक चले जागरण में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
विज्ञापन

श्री खाटू श्याम भक्त मंडल व मारवाड़ी समाज की तरफ से रामलीला मैदान में खाटू श्याम जागरण कराया गया। कार्यक्रम में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने कीर्तन किया। शुभारंभ दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। गायक कलाकार राजन अग्रहरि ने काली कमली वाला मेरा यार है, मेरे मन का मोहन तू दिलदार है... सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं शिवांश और रोशन उपाध्याय ने ‘किस्मत वालों को मिलता है खाटूश्याम, ऐ श्याम तुम्हे में खत लिखी, देता हर दम सांवरे, मेरे घर के आगे श्याम...’ की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। महिला गायक कलाकारों ने भी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।इस मौके पर मुख्य रूप से पुनित जैन, पवन, खुशबू, निशा, अमित जैन, नीरज, शैलू अग्रवाल, राजू जिंदल, प्रिया जैन, सिम्पल सोनी, रीना सोनी, निशा अग्रवाल, रुचि जैन आदि शामिल रहे।

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में खाटू श्याम की सजी प्रतिमा।

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में खाटू श्याम की सजी प्रतिमा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed