फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Khalasi dies after being hit by an uncontrolled truck

अनियंत्रित ट्रक से दबकर खलासी की मौत

Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Khalasi dies after being hit by an uncontrolled truck
थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर मंगलवार को चढ़ाई चढ़ते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर बैक होने लगा। इस दौरान ट्रक के नीचे आने से खलासी की कुचल कर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक के नीचे से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की भोर में करीब चार बजे म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास मार्ग पर चढ़ाई चढ़ते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर बैक होने लगा। इस पर खलासी गिरीश यादव (25) निवासी शादीपुर, थाना सिरकोनी, जनपद जौनपुर ट्रक से उतर कर पहिये के नीचे पत्थर लगाने लगा। इसी दौरान वह ट्रक की चपेट में आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गढ़वा से ट्रक बालू लोड कर जौनपुर जा रहा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवा कर उसके नीचे से शव को निकाला। शव के क्षत-विक्षत होने से पुलिस कर्मियों को उठाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थानाध्यक्ष अश्वनी तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed