फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kewal team won in volleyball and Ramgarh team won in Kabaddi.

Sonebhadra News: वॉलीबॉल में केवाल और कबड्डी में रामगढ़ की टीम विजेता

Tue, 12 Nov 2024 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kewal team won in volleyball and Ramgarh team won in Kabaddi.
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग योजना के अंतर्गत युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। दूसरे दिन वॉलीबॉल, कबड्डी के मैच हुए। इसमें ग्रामीण खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वॉलीबॉल के सीनियर वर्ग में केवाल की टीम विजेता रही। दूसरे स्थान पर कुड़वा की टीम रही। कबड्डी में रामगढ़ और बालिका वर्ग में आदर्श पब्लिक स्कूल की टीम ने बाजी मारी। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम को बतौर मुख्य अतिथि धनंजय तिवारी व रिटायर्ड क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीओ रत्न शंकर पांडेय, अनूप कुमार यादव, नंदकिशोर, मनीष त्रिपाठी, अर्जुन सोनी आदि मौजूद रहे। संचालन युवा कल्याण अधिकारी कोन धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतरा ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता 14 से
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के ग्रामीण खेल लीग के तहत चतरा ब्लॉक की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15 नवंबर से आरंभ होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स व कुश्ती में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। दूसरे दिन 16 नवंबर को वॉलीबॉल और कबड्डी सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में होगी। यह प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय बिरधी के खेल मैदान में होगी। व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपने आधार कार्ड के साथ तय तिथि पर सुबह 8 बजे तक संबंधित खेल मैदान पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed