{"_id":"58c430694f1c1b374fdc55a5","slug":"kesaria-celebrated-in-the-district-filled-with-fireworks","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसरिया जश्न में डूबा जिला, खूब फोड़े पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरिया जश्न में डूबा जिला, खूब फोड़े पटाखे
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
लोढ़ी राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज मतगणना स्थल के बाहर पार्टी समर्थकों की लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत और सोनभद्र में पहली बार क्लीन स्वीप से गदगद भाजपाइयों ने दो दिन पहले शनिवार को ही होली खेल ली। सुबह आए रूझान के साथ ही पूरा जिला केसरिया जश्न में डूबा नजर आया। राबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी घोरावल विधानसभा में मिली अप्रत्याशिया जीत से भाजपाई उछल पड़े।
अनपरा/दुद्धी/ ओबरा/ घोरावल संवाददाताओं के मुताबिक विजय जुलूस पर पाबंदी के बावजूद दो-दो तीन बाइक के समूह में युवाओं के समूह अनपरा, शक्तिनगर परिक्षेत्र में घूमकर जयघोष करने में लगा रहा। अबीर-गुलाब से रंगे युवाओं की टोली होली के दो दिन पूर्व ही केसरिया जश्न का एहसास कराती रही। सुबह से ही पटाखे फोड़ने के साथ ही जगह-जगह से नगाड़ा बजने की भी आवाजें आती रहीं। डिबुलगंज, काशी मोड़, औड़ी मोड़, अनपरा मोड़, अनपरा बाजार में नगाड़े की धुन पर भाजपाई देर तक थिरकते रहे। कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया और इसे जनता की जीत करार दिया।
उधर, ओबरा/चोपन/दुद्धी। ओबरा विधानसभा प्रत्याशी संजीव कुमार गोंड़ की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चोपन स्थित कार्यालय पर ढोल, नगाड़ों संग खुशी जाहिर किया। चोपन रोड स्थित कार्यालय से जुलूस निकाला गया। जुलूस में लगातार एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम, हर हर मोदी घर घर मोदी आदि के नारे लगाए जा रहे थे। वहीं आज केसरिया होली रे रसिया नामक गाने की धुन पर केसरिया रंग का अबीर उड़ाकर एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जेपी सिंह, आलोक भाटिया, धर्मराज सिंह, धीरज राय, रमाशंकर द्विवेदी, बृजेश पांडेय, मोहित पटेल, मुन्नू सिंह, विकास सिंह, शैलेंद्र माली, राजेश्वर प्रसाद, सुखनंदन चौरसिया, बाबी सिंह, एसके चौबे, अजीम खान, जगमंदर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
चोपनमें भाजपा नेता राजा मिश्रा एवं सुरेश गोयल ने कहा कि यह जीत उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए समस्त कार्यकर्ता जी जान से लगे थे। विशाल पांडेय, राजन जायसवाल, बिट्टू सिंह, संजय जैन, सुनील सिंह, महेंद्र केशरी, मंजू गिरि, अंकुर जायसवाल, केदार बैसवार, सत्य प्रकाश तिवारी, राजेश साहनी, सोनी रावत, मनोज सिंह, राजेंद्र जैन, गुड्डू तिवारी मौजूद रहे। दुद्धी:: अपना दल-भाजपा गठबंधन प्रत्याशी हरीराम चेरो की ऐतिहासिक जीत से कस्बे में जश्न का माहौल रहा। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाईयां देने लगे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने गठबंधन प्रत्याशी के जितने के ख़ुशी में पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला। यह जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए लोगों को मिठाइयां बांटते हुए नगर भ्रमण किया। दिनेश अग्रहरि, सुरेन्द्र सिंह, अरुणोदय जौहरी, कन्हैयालाल, राजकुमार अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, मनोज अग्रहरि, नीरज जौहरी, आनंद कुमार, राजन कुमार, सुमित सोनी, धीरज जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे।