फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   kartavy path par date pulisakarmiyon ne gareebon, asahaayon sang manaee deepaavalee Policemen on duty celebrated Diwali with the poor and helpless

Sonebhadra News: कर्तव्य पथ पर डटे पुलिसकर्मियों ने गरीबों, असहायों संग मनाई दीपावली

Sun, 12 Nov 2023 08:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
kartavy path par date pulisakarmiyon ne gareebon, asahaayon sang manaee deepaavalee   Policemen on duty celebrated Diwali with the poor and helpless
सोनभद्र। त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर डटे पुलिसकर्मियों ने वृद्धाश्रम और बालिका गृह में पहुंचकर दीपावली मनाई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने वृद्धजनों को फल, मिठाई बांटे। उनके साथ दीपक जलाया और दीपावली की बधाई दी। वहीं एएसपी कालू सिंह ने बालिका गृह पहुंचकर वहां रह रही बालिकाओं-किशोरियों के साथ दीपावली की खुशियां बांटी।
विज्ञापन

देर रात एसपी डाॅ. यशवीर सिंह छपका स्थित वृद्धाश्रम में सदर कोतवाल लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। वहां मौजूद वृद्धजनों को मिठाई, फल एवं मोमबत्तियां बांटकर उनके साथ दीपावली का त्योहार मनाया। उन्हें त्योहार की बधाई दी। यहां सभी अधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर फूलझड़ी और पटाखा जलाकर खुशियां बांटीं। एसपी ने इस दौरान बुजुर्गों के रहन-सहन के संबंध में जानकारी ली। अपनों से दूर रह रहे बुजुर्गों ने पुलिस के साथ दीपावली मनाकर काफी प्रसन्न दिखे। वहीं एएसपी मुख्यालय कालू सिंह और महिला थाना प्रभारी सरोजमा सिंह नगर स्थित बालिका सुधार गृह पहुंचे। वहां रह रहे बालिकाओं-किशोरियां को मिष्ठान, फल एवं आतिशबाजी, मोमबत्ती, पटाखे वितरित कर उन्हें स्नेह प्रदान किया। दीपावली की पूर्व संध्या पर सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों ने शनिवार की देर शाम अपने-अपने क्षेत्र के गरीब, असहाय परिवार बच्चों के बीच पहुंचकर त्योहार मनाया। मिठाई, फल और दिए का वितरण का खुशियां बटोरीं। इसके अलावा उनके साथ कुछ समय व्यतीत कर खुशियां बांटी। साथ ही उन्हें दीपावली के त्योहार की शुभकामना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed