फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Karma block champion in district level sports, Ghorawal got second place

Sonebhadra News: जिला स्तरीय खेलकूद में करमा ब्लॉक चैंपियन, घोरावल को दूसरा स्थान

Tue, 12 Nov 2024 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Karma block champion in district level sports, Ghorawal got second place
उरमौरा स्थित डायट परिसर में चल रही परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करमा ब्लॉक ओवरआल चैंपियन रहा। उसे कुल 187 अंक प्राप्त हुए। वहीं घोरावल ब्लॉक 137 अंकों के साथ दूसरे और चोपन ब्लॉक 124 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी अब मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में चतरा के आदर्श प्रथम, घोरावल के कौशर द्वितीय और करमा के शिवम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में रॉबर्ट्सगंज के शुभम प्रथम, करमा के शुभम राजवाड़ा दूसरे घोरावल के अविनाश तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में चोपन के सरोज प्रथम, 400 मीटर में चोपन के ही उमेश प्रथम, लंबी कूद में चोपन के उमेश प्रथम और खो-खो में चोपन बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 व 100 मीटर दौड़ में बभनी की ममता, 200 मीटर में दुद्धी की प्रियंका, 400 मीटर में घोरावल की ज्योति, लंबी कूद में घोरावल की ज्योति और खो-खो में चोपन की बालिकाएं अव्वल रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में म्योरपुर से सूरज, 200 मीटर में म्योरपुर से जीत सिंह, 400 मीटर में घोरावल से रवि, 600 मीटर में घोरावल से रवि, लंबी कूद में रॉबर्ट्सगंज से सुनील, गोला प्रक्षेप में दुद्धी से परमानंद, डिस्कस में चोपन से राकेश, कुश्ती में करमा, बैडमिंटन में करमा, योगा जिम्नास्टिक में करमा वॉलीबॉल में बभनी, रिले रेस में चतरा अव्वल रहा।
उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बभनी से चंदा, 200 में चोपन से अंशिका, 400 में करमा से पूनम, 600 में घोरावल से प्रीति, लंबी कूद में म्योरपुर से सुनीता, गोला फेंक में दुद्धी से संजू, डिस्कस में करमा से सुप्रिया और बैडमिंटन में घोरावल, योगा जिम्नास्टिक में करमा, समूह गान, लोकगीत और एकांकी में भी करमा अव्वल रहा।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने विजेताओं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। बीएसए मुकुल आनंद पांडेय ने मंडलीय प्रतियोगिता के लिए विजेताओं को प्रोत्साहित किया।
आयोजन में जिला स्काउट शिक्षक अनवर हुसैन, ब्लॉक स्काउट शिक्षक नंद किशोर, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मदन लाल, बृजेश महादेव, जयश्री विश्वकर्मा, नितेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, विनोद सिंह ने अहम भूमिका निभाई।

संचालन आनंद तिवारी और अमृता सिंह ने किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, संतोष कुमारी, अशोक त्रिपाठी, इंदु प्रकाश, देवेंद्र गंगवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed