फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kapoor Chand Pandey became the president of Urjachal Bar Association

Sonebhadra News: ऊर्जांचल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने कपूर चंद पांडेय

Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kapoor Chand Pandey became the president of Urjachal Bar Association
ओबरा तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें तहसील ओबरा के अधिवक्ताओं को पिछले डेढ़ साल से कार्य में हो रही परेशानियों को देखते हुए सर्वसम्मति से नियमों और शर्तों को तय कर ऊर्जांचल बार एसोसिएशन का गठन किया गया।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चुनाव कर पंजीकरण कराने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संरक्षक मंडल की ओर से नियुक्त चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार दुबे ने सभी चुने पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

नए ऊर्जांचल बार एसोसिएशन के संरक्षक मंडल में जेपी शुक्ला, रमाशंकर सिंह, पुष्पराज पांडेय, एसके चौबे, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बुद्धि नारायण जायसवाल के नामों की घोषणा की गई। वहीं सर्वसम्मति से कपूर चंद पांडेय को अध्यक्ष, संतोष कुमार जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही 10 वर्ष के ऊपर उपाध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा एवं गजेंद्र यादव, 10 वर्ष के नीचे उपाध्यक्ष मनोज कुमार पाठक एवं अश्विनी कुमार सिंह, महामंत्री अनिल कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र शुक्ला, संगठन मंत्री सुशील कुमार पांडेय, प्रशासनिक मंत्री मिथलेश तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्रा बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed