फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanwadiya reached Shivdwar, will perform Jalabhishek today

Sonebhadra News: शिवद्वार पहुंचे कांवड़िये, आज करेंगे जलाभिषेक

Mon, 05 Aug 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Kanwadiya reached Shivdwar, will perform Jalabhishek today
सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों ने रविवार को शिवद्वार धाम में डेरा डाल दिया। देर शाम तक बीस हजार से अधिक कांवड़िये मिर्जापुर से गंगाजल लेकर धाम व उसके आसपास पहुंच गए थे।
विज्ञापन

उनके आने का क्रम जारी था। वह सोमवार की भोर में ही जलाभिषेक करेंगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट है। उधर, जिले के अन्य मंदिरों में तीसरे सोमवार को लेकर तैयारियां जोरों पर रही।
विज्ञापन

शिवद्वार में उमामहेश्वर के दर्शन-पूजन के लिए सावन में हर दिन भीड़ लगती है। सोमवार के दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोनभद्र, मिर्जापुर व मप्र के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ यात्रा भी निकालते हैं। वह मिर्जापुर जिले से कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए शिवद्वार धाम में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मप्रिय लोग जगह-जगह कैंप लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। कैंप कांवड़ियों के लिए दवा, चाय, नाश्ता, भोजन और गर्म पानी का इंतजाम किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी सुरेश गिरि ने बताया कि रात्रि दो बजे बजे प्रतिमा के श्रृंगार के बाद मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

इसके बाद कांवड़ियां जलाभिषेक प्रारंभ करेंगे। दूसरी ओर रॉबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर के बैजू बाबा बैजनाथ धाम महादेव मंदिर, वीरेश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव समेत अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था मंदिर के समीप पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed