{"_id":"a967af07ed4d8b812b98e9b5518a7f2d","slug":"kanjd-settlement-raided-five-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंजड़ बस्ती में छापेमारी, पांच को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंजड़ बस्ती में छापेमारी, पांच को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Sat, 09 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बर्ट्सगंज के कंजड़ बस्ती में शनिवार को सदर एसडीएम राजेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर कच्ची शराब बना रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। जवानों ने फावड़ा से धधक रही 12 भट्टियों को तोड़ 30 कुंतल लहन को नष्ट कर दिया। छापेमारी से बस्ती में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव के निर्देश पर शनिवार को पूरे जिले में अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सुबह करीब साढ़े दस बजे राबर्ट्सगंज स्थित कंजड़ बस्ती में फोर्स के साथ एसडीएम, सीओ सच्चिदानंद और कोतवाल रमाकांत पांडेय और चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही अवैध शराब बनाने वाले इधर, उधर भागने लगे। हालांकि जवानों ने दौड़ा कर गैलन में शराब लेकर भाग रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जवानों ने फावड़ा से शराब बनाने के लिए धधक रही भट्टियों को तहस, नहस कर दिया। क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद ने बताया कि छापेमारी में शराब बनाने के करीब 30 कुंतल लहन को नष्ट किया गया है।
पकड़े गए विनोद, दिलीप पुत्रगण बसंतलाल, दिलीप पुत्र सुमेर, श्यामु पुत्र समई और संदीप पुत्र गुलाब के कब्जे से करीब 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपियों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।