फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanha's dress is being sold from 10 rupees to seven thousand rupees

Sonebhadra News: 10 रुपये से सात हजार तक बिक रही कान्हा की पोशाक

Wed, 13 Aug 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kanha's dress is being sold from 10 rupees to seven thousand rupees
रॉबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्व की तैयारी को लेकर श्रीकृष्ण पोषाक की लगी दुकान।  - फोटो : संवाद
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बाजार सजने लगे है। दुकानों पर कान्हा के परिधान और पालने की खरीदारी शुरू है। लड्डू गोपाल के लिए सुंदर पोशाक, बेड, मोर पंख के सजावा सजावट और पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई है। 10 रुपये से सात हजार रुपये तक कान्हा की पोशाक बिक रही है।
विज्ञापन

बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी झालरें, चमकदार लाइटें और सजावटी फूलों से सजी दुकानें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। छोटे-छोटे बच्चों के लिए तैयार किए गए नन्हे-नन्हे कान्हा के वेश, सुनहरे पालने और मोर पंख वाली पगड़ियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।
विज्ञापन

मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए प्लास्टिक के फूल, पत्तियां और सजावटी सामान की भी खूब मांग है।
दुकानदारों का कहना है कि जन्माष्टमी के नजदीक आते ही बाजार में और भी भीड़ बढ़ने की संभावना है। कारोबारी चंदन केशरी ने बताया कि बाजार में श्रीकृष्ण की मूर्तियां 10 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक, जबकि पालना 50 रुपये से तीन हजार रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बासुदेव, जेल, श्रृंगार सामग्री, कुर्ता-पैजामा, पगड़ी, मोर टोपी समेत सजावटी सामान की बिक्री भी जोरों पर है। उन्होंने बताया कि हर साल जन्माष्टमी पर लोग नई-नई डिजाइन के पालना और पोशाक की तलाश में आते हैं।

इस बार मोर पंख वाली पगड़ियों और चमकदार पालनों की सबसे ज्यादा डिमांड है। बेटे के लिए कान्हा की पोशाक खरीदने पहुंचीं सीमा गुप्ता ने कहा कि बच्चे को पहली बार जन्माष्टमी में कान्हा के रूप में सजाने की तैयारी कर रही हूं। यहां की दुकानों पर बहुत अच्छे और किफायती विकल्प मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed