फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kanhar Irrigation Project: Complete the work in the middle of the river before June

कनहर सिंचाई परियोजना : जून से पहले पूरा कर लें नदी के बीच का काम

Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kanhar Irrigation Project: Complete the work in the middle of the river before June
कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को अमवार में मुख्य बांध पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बीएचयू से डॉ. पीकेएस दीक्षित की नेतृत्व में आए तीन सदस्यीय भूगर्भ वैज्ञानिकों के साथ नदी के पत्थर, मिट्टी एवं पानी के स्वभाव के अनुरूप बाई राकफिल का कार्य शुरू कराने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

बांध पर हो रहे ग्राउटिंग एवं ट्रीटमेंट आदि पर चर्चा के साथ बांध बांधने की प्रक्रिया पर अंतिम निर्णय लेने की बात हुई। निरीक्षण के दौरान अभियंताओं व कार्यदाई संस्था के साथ फील्ड हास्टल में हुई बैठक में मुख्य अभियंता ने बांध के डेस्क स्लैब का कार्य पूर्ण करने, हाइड्रोलिक फाटक एवं बाई रॉकफिल शुरू करने के पूर्व नदी में ग्राउटिंग एवं ट्रीटमेंट का काम शुरू होने पर खुशी जाहिर की। कहा कि इसी तरह की तेजी बनाए रखें। मुख्य अभियंता ने निर्देशित किया कि वे जून के पूर्व नदी के बीच होने वाले सभी कार्य पूर्ण कर लें, जिससे नवंबर माह से बांध बांधने की प्रक्रिया शुरू किया जा सके। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परियोजना के अन्य लंबित कार्यों की समीक्षा के दौरान उसे भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार एवं सीमांत अग्रवाल के साथ स्पिलवे, डेस्क स्लैब, गेट एवं पत्थर पिचिंग के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता एसपी चौधरी, राम आशीष, विनोद कुमार, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, टीएन झा, आशुतोष मिश्रा, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed