फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kamal BJP coalition victory in the district

जनपद में खिला कमल भाजपा गठबंधन की जीत

Sat, 11 Mar 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 11 Mar 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले में शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में हुई। भाजपा-अपना दल (एस) ने जिले की चारो सीटों पर कब्जा जमा लिया। किसी दूसरे दल का खाता भी नहीं खुला। जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली ।  
घोरावल से भाजपा के अनिल कुमार मौर्य, राबर्ट्सगंज से भूपेश चौबे, ओबरा से संजीव कुमार ऊर्फ संजय गोड़ और दुद्धी से गठबंधन के साथी अपना दल के हरीराम चेरो ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पालिटेक्निक कालेज में शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले अधिकारियों-कर्मचारियों के डाले गए पोस्टल बैलेट की गणना हुई। फिर ईवीएम से वोटोें की गिनती शुरू हुई। सबसे पहले ओबरा एसटी सीट के पहले चरण का परिणाम सामने आया। इसके बाद चरणवार परिणाम आते रहे। दोपहर करीब सवा 12 बजे दुद्धी एसटी सीट का सबसे पहले पूर्ण परिणाम आया तो भाजपा-अपना दल कार्यकर्ताओं के चेहरे खिल उठे। यहां 23 चरणों की मतगणना में अपना दल के प्रत्याशी हरीराम चेरो ने पूर्व मंत्री विजय सिंह गोड़ को कांटे की टक्कर में 1085 वोट से परास्त किया। हरीराम को 64399 वोट हासिल हुए जबकि बसपा के प्रत्याशी विजय सिंह गोड़ को 63324 मत मिला। तीसरे नंबर पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अनिल सिंह गोड़ 46090 रहे। इसके बाद ओबरा एसटी सीट का परिणाम आया। यहां 21 चरणों की मतगणना में भाजपा के संजीव कुमार गोड़ ऊर्फ संजय गोड़ ने 78058 वोट पाकर जीत हासिल की। उन्होंने दूसरे नंबर पर रहे सपा के रवि गोड़ 33789 को 44269 वोट से हराया। तीसरे स्थान पर पूर्व मंत्री विजय सिंह गोड़ के पुत्र वीरेंद्र प्रताप गोड़ रहे जिन्हें 29113 वोट हासिल हुए। फिर राबर्ट्सगंज का परिणाम आया। यहां 26 चरणों की मतगणना करीब दो बजे पूर्ण हुई। इसमें भाजपा के भूपेश चौबे ने 89932 वोट हासिल कर सपा के विधायक अविनाश कुशवाहा को 40638 वोट से पराजित किया। अविनाश को 49394 और तीसरे स्थान पर रहे विधायक सुनील सिंह यादव को 39336 मत मिले। सबसे अंत में घोरावल विधानसभा का परिणाम आया। यहां पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी अनिल कुमार मौर्य को एक बार फिर जनता ने सेवा का मौका दिया। उन्हें सर्वाधिक एक लाख 14 हजार 305 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी सपा के विधायक रमेश चंद्र दूबे को 56656 वोट पर ही संतोष करना पड़ा। बसपा की बीना सिंह 53090 मत ही हासिल कर सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed