फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kalyan Mandap will be built in Obra and Anpara six crores

Sonebhadra News: साढ़े छह करोड़ से ओबरा और अनपरा में बनेगा कल्याण मंडप

Tue, 27 Jun 2023 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandap will be built in Obra and Anpara six crores
सोनभद्र। नवसृजित नगर पंचायत अनपरा और ओबरा में जल्द ही कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से शादी विवाह सहित अन्य आयोजनों के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। दोनों निकाय में करीब साढ़े छह करोड़ की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा। यह निर्माण नगर विकास योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने सीएंडीएस विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है। विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा है।
विज्ञापन

जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत के रूप में पहचान बना चुकी नवसृजित अनपरा नगर पंचायत में विकास कार्यों पर सरकार का फोकस है। औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते भी यहां के विकास कार्यों पर जोर है। नगर पंचायत अनपरा में तमाम विकास कार्य कराए जा रहे हैं। अब यहां कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर में जमीन चिह्नित कर ली गई है। कल्याण मंडप का निर्माण होने से यहां शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए लोगों को नही भटकना पड़ेगा। करीब 3 करोड़ 23 लाख की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह नगर पंचायत ओबरा में भी कल्याण मंडप का निर्माण कराना है। अभी तक ओबरा नगर में शादी विवाह या अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नगर पंचायत के पास अपना एक भी भवन नहीं है। इसे देखते हुए यहां भी करीब 3 करोड़ 25 लाख से कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों की मानें तो दोनों निकाय में बनने वाले कल्याण मंडप की डिजाइन एक होगी। दोनों जगह एक बड़ा हाल के साथ ही घराती एवं बरातियों के रुकने के लिए अलग-अलग कई कमरे बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था भी होगी। दूसरे तल पर गार्ड के रहने के लिए कमरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत अनपरा और ओबरा में 6.50 करोड़ की लागत से कल्याण मंडप (शादी घर) का निर्माण कराया जाएगा। दोनों जगह जमीन चिह्नित किया कर ली गई है। अनपरा में टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। ओबरा में अभी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। - रमेश चंद्र मौर्य, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएंडीएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed