फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Kalyan Mandap to be built in Robertsganj for Rs. 3.54 crores, land marked

Sonebhadra News: रॉबर्ट्सगंज में 3.54 करोड़ से बनेगा कल्याण मंडप, जमीन चिह्नित

Tue, 22 Oct 2024 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kalyan Mandap to be built in Robertsganj for Rs. 3.54 crores, land marked
शादी विवाह और अन्य मांगलिग कार्यक्रमों लिए नगरवासियों को अब दूर नहीं जाना होगा। रॉबर्ट्सगंज नगर के विस्तारित क्षेत्र पकरी में करीब 3.54 करोड़ की लागत से कल्याण मंडप का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है।
विज्ञापन

कल्याण मंडप का निर्माण होने से मांगलिक कार्यक्रमों के लिए लोगों को सहूलियत होगी। नगर पालिका परिषद सोनभद्र (रॉबर्ट्सगंज) की तरफ से नगर में स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह का संचालन हो रहा है। जहां से मांगलिग कार्यक्रम होते हैं।
विज्ञापन

इसके लिए निश्चित धनराशि जमा करके बुकिंग कराई जाती है। पकरी में कल्याण मंडप बनने से मांगलिक कार्यक्रम कराने में और आसानी होगी। कार्यदाई संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों की मानें तो पकरी में बनने वाले कल्याण मंडप में दुल्हा-दुल्हन का अलग-अलग कमरा बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एक बड़ा हाल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं बरातियों के ठहरने की भी अलग सुविधा रहेगी और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। अभी अनपरा और ओबरा में कल्याण मंडप का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों जगह लगभग काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed